SGPC Election: SGPC चुनावों की प्रक्रिया शुरू, 12 साल बाद अपडेट होगी वोटर लिस्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 338 शब्द|📅 31 May 2023

डेली संवाद, पंजाब। SGPC Election: करीब 12 साल के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिसको लेकर गुरुद्वारा चुनाव के चीफ कमिश्नर द्वारा पंजाब सरकार को पत्र भेजकर वोटर सूचियां अपडेट करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

यहां हम आपको बता दे कि SGPC चुनाव हर 5 साल के बाद करवाए जाते हैं, लेकिन बीते 7 सालों से इसे नहीं करवाया गया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद AAP ने नवंबर महीने में SGPC के चुनाव करवाने की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी। इसके लिए सरकार ने अकाली दल अमृतसर की एस.जी.पी.सी. चुनाव करवाने की मांग को आधार बनाया था।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

वहीं चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव जस्टिस (सेवामुक्त) एस.एस. सारों ने पंजाब सरकार के मुख्य सचिव व अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजते हुए लिखा है कि एस.जी.पी.सी. के नए बोर्ड का गठन करने के लिए चुनाव करवाए जाने हैं जिसके लिए वोटर सूचियां तैयार व अपडेट किए जाने की जरूरत है। SGPC में कुल सदस्यों की संख्या 191 है। इसमें 170 सदस्य चुने हुए, 15 मनोनीत, 5 तख्तों के प्रमुख और 1 हेड ग्रंथी स्वर्ण मंदिर के होते हैं।

नीटू शटरांवाला की वीडियो से छेड़छाड़, चेहरे पर लगा दिया कुत्ते की फोटो, खूब रोया नीटू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *