GSEB Result 2023: गुजरात बोर्ड ने जारी किया आर्ट्स और कॉमर्स का परिणाम, इस लिंक से करें चेक

Daily Samvad
2 Min Read
work
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 31 May 2023

डेली संवाद, गुजरात। GSEB Result 2023: गुजरात बोर्ड के बारहवीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। गुजरात बोर्ड ने जनरल स्ट्रीम यानी आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे जारी कर दिए है।

वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की गुजरात बोर्ड की 12वीं की आर्ट्स और कॉमर्स विषयों की परीक्षा दी है, वे नतीजे गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org. से चेक कर सकते हैं।

ऐसे करे चेक:-

  • नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी gseb.org पर।
  • यहां होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो – GSEB Gujarat HSC 12th Results 2023 for Arts, Commerce।
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर अपने डिटेल डालें और सबमिट कर दें।
  • इतना करते ही रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • यहां से नतीजे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें।

व्हॉट्सएप से भी पता कर सकते हैं नतीजे

इस साल गुजरात बोर्ड ने रिजल्ट देखने के लिए व्हॉट्सएप सर्विस भी शुरू कर दी है। वे स्टूडेंट्स जो इस माध्यम से रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे 6357300971 पर मैसेज भेजकर जान सकते हैं कि उनके नतीजे कैसे आए हैं। इस नंबर पर छात्र को अपना डिटेल जैसे सीट नंबर वगैरह भेजना होगा। इसके बाद रिजल्ट दिख जाएगा।

VIDEO- क्यों हटाए गए मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर? किस MLA को मिली कुर्सी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *