World No Tobacco Day: आज मनाया जा रहा है ‘वर्ल्ड नो टोबेको डे’, जाने तंबाकू से छुटकारा पाने के तरीके

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 567 शब्द|📅 31 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। World No Tobacco Day: सेहत के लिए तंबाकू का सेवन बेहद जानलेवा है। हर साल 31 मई को ‘वर्ल्ड नो टोबेको डे’ (World No Tobacco Day) मनाया जाता है। इस दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा धूम्रपान न करने को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है।

World No Tobacco Day: आज मनाया जा रहा है 'वर्ल्ड नो टोबेको डे', जाने तंबाकू से छुटकारा पाने के तरीके

इस दिन को मनाने का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को धूम्रपान के ख़तरो से अवगत करवाया जाएं और धूम्रपान ना करने के लिए लोग प्रोत्साहित हो सके। धूम्रपान या स्मोकिंग करना एक ऐसी आदत है जो अगर एक बार लग जाती है तो उससे पीछा छुड़वाना मुश्किल हो जाता है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

इसके कारण कई बीमारियां भी लगने का खतरा रहता है इस आदत को अगर समय रहते नहीं छोड़ा जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। पहले व्यक्ति पांच दिन में एक सिगरेट पीता है तो फिर एक दिन में पांच सिगरेट पीने की आदत भी जल्द ही डाल लेता है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

धीरे-धीरे यह आदत लत बन जाती है और छुड़ाए नहीं छोड़ी जाती। इसलिए समय रहते इस आदत को छुड़ाना बहुत जरूरी हो जाती है। इस साल वर्ल्ड नो टोबेको डे की थीम है ‘हमें खाना चाहिए, तंबाकू नहीं’। तंबाकू के सेवन पर रोकथाम और लोगों के बीच इसलिए खिलाफ जागरूकता फ़ैलाने के लिए इस दिन की नींव 1987 में इसी दिन रखी गई थी।

इसके बाद पहला वर्ल्ड नो टोबेको डे 31 मई, 1988 में मनाया गया था। अगर आप भी तंबाकू की आदत से परेशान है और आप भी इस आदत से छुटकारा पाना चाहते है तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे है जिससे आप इस आदत से छुटकारा पा सकते है।

एक्सरसाइज करें

सबसे पहले आप सुबह सुबह उठकर एक्सरसाइज करे। इससे आपका शरीर चुस्त रहने लगता है। जितना हो सके धूमप्रान की तरफ ध्यान ना दें। अगर आप रोज एक्सरसाइज करते है तो आपका ध्यान भटकने लगता है। इसके साथ ही रोजाना वॉकिंग, रनिंग और जॉगिंग भी करें।

कुछ चबाते रहे

सिगरेट पीने से ध्यान हटाने के लिए कुछ और चबाते रहना फायदेमंद साबित हो सकता है। शुगरलेस च्विंगम चबाएं या फिर आसपास कोई टॉफी, बिस्कुट, फल या स्नैक्स रखें। इससे होगा यह कि आपको सिगरेट पीने का मन करेगा तो आप कुछ और खा-पीकर अपनी क्रेविंग्स को शांत करने की कोशिश कर सकते हैं।

अपने आसपास से हटाएं तंबाकू

तंबाकू या तंबाकू वाले किसी भी प्रोडक्ट को अपने पास से हटा लें। आपकी जेब, कार, घर या ऑफिस कहीं भी सिगरेट का पैकेट ना रखा हो यह सुनिश्चित करें। सिगरेट (Cigarette) के अलावा, लाइटर, माचिस और सिगरेट की राख रखने वाली ट्रे को भी दूर रखें या हटा दें।

VIDEO- क्यों हटाए गए मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर? किस MLA को मिली कुर्सी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *