डेली संवाद, जालंधर। World No Tobacco Day: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा-एक पहल’ के तहत ‘तंबाकू’: एक धीमा ज़हर’ का संदेश देते हुए इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में लिटरेरी क्लब के विद्यार्थियों द्वारा ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ मनाया गया।
ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य छात्रों को तंबाकू सेवन से होने वाली जानलेवा बीमारियों तथा इसके उपयोग से जुड़े खतरों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर कक्षा सातवीं व आठवीं के विद्यार्थियों ने एक नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें विद्यार्थियों ने तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों तथा उसके निवारण की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
उन्होंने बताया कि तंबाकू व धूम्रपान जानलेवा है। इसके सेवन से मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। संबंधित क्लब के विद्यार्थियों द्वारा तंबाकू सेवन से जागरूक करने के लिए पोस्टर बनाए गए, जिन पर स्लोगन लिखकर तंबाकू-सेवन से होने वाली खतरनाक बीमारियों जैसे लिवर-कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, मुँह का कैंसर आदि के बारे में अन्य छात्रों को भी सचेत किया गया।
कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि बीड़ी, सिगरेट, गुटखा तंबाकू के सेवन से व्यक्ति के फेफड़ों व शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुँचता है तथा कई तरह की जानलेवा बीमारियाँ होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इनके सेवन से बचना चाहिए।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला ..
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Ex CM चन्नी ने क्रिकेटर से मांगे 2 करोड़








