Political News: BJP से नाराज चल रही इस नेता को Congress ने दिया पार्टी में शामिल होने का ऑफर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, महारष्ट्र। Political News: इन दिनों महारष्ट्र की राजनीति में हलचल मची हुई है। दरअसल पूर्व विधायक और बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) के एक बयान से महाराष्ट्र बीजेपी में हलचल मच गई है। पंकजा मुंडे ने अपने एक बयान में कहा कि वह भाजपा की है लेकिन बीजेपी उनकी पार्टी नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

दरअसल बीजेपी के दिग्गज नेता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे ने कहा कि साल 2019 के विधानसभा चुनावों में उन्हें उनके गढ़ परली में एनसीपी नेता और उनके चचेरे भाई धनंजय मुंडे के हाथों मिली हार के बाद उन्हें पार्टी में दरकिनार कर दिया गया है। अगस्त 2022 में बीजेपी-शिंदे कैबिनेट के पहले विस्तार के बाद उन्होंने कहा था कि शायद वह कैबिनेट में जगह पाने के योग्य नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ केस दर्ज

उसके इस बयान के सामने आने से बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अपनी पार्टी में खुश नहीं है या फिर पार्टी उनके साथ बुरा व्यवहार कर रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता एकनाथ खडसे ने उनके इस बयान को पीड़ादायक बताया है उन्होंने दावा किया है कि भाजपा पंकजा मुंडे के साथ बुरा व्यवहार कर रही है।

Pankaja Munde
Pankaja Munde

दूसरी ओर कांग्रेस ने पंकजा को अपनी पार्टी में आने का ऑफर दिया है। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने भी पंकजा के बयान पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पंकजा के साथ जो भाजपा व्यवहार कर रही है वो गलत है और अगर पंकजा चाहे तो वो कांग्रेस में आ सकती हैं।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *