Punjab News: हरजोत सिंह बैंस ने स्कूलों को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए दिए नए आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Information and Public Relations and School Education Minister Harjot Singh Bains
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पंजाब की महान विरासत से जोड़ने के लिए भगवंत मान सरकार ने एक अनूठी पहल करते हुए फैसला किया है कि गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों को वेकेशन वर्क के साथ-साथ कल्चर और पंजाबी भाषा से जोडिया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राज्य सरकार के इस फैसले से राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के पहली से आठवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को हर दिन पंजाबी का एक शब्द ढूंढ़ना कर याद करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

उन्होंने कहा कि इसी तरह सभी स्कूलों के पांचवीं से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी देसी महीनों (बारह महीने) के नाम और पंजाबी शब्दों के साथ देशी महीनों का ऋतुओं से संबंध याद रखने के आदेश दिए गए है।

स. बैंस ने कहा कि प्री-नर्सरी के बच्चों को छुट्टियों के दौरान शारीरिक गतिविधि, शरीर की स्वच्छता, रास्ता ढूंढने और आपसी जान पहचान के बारे में होमवर्क दिया गया है, जबकि पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को नैतिक मूल्यों, रिश्तेदारों के साथ संबंध, घरेलू इस्तेमाल के सामान की चीजों के नए और पुराने नाम से अवगत होगें।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ केस दर्ज

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के इस फैसले का मकसद स्कूली छात्रों को असली पंजाबी से जोड़ने के साथ पंजाबी विरासत से रूबरू करवाना है। उन्होंने कहा कि लुप्त हो रहे पंजाबी शब्दों को खोजने और उनके बारे में जिज्ञासा और उसने बारे में समझ विकसित होने से नई पीढ़ी के छात्रों में पुरानी संस्कृति से जुड़ने की इच्छा को मजबूत होगी।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *