Happy Birth Day Dog: कुत्ते के जन्मदिन पर 11 किलो का केक काटा, 300 लोगों को दी दावत, लकी पर्सन को गिफ्ट में दिया फ्रिज

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मेरठ। Happy Birth Day Dog: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पालतू कुत्ते का जन्मदिन ऐसा मनाया गया, जो सोशल मीडिया में ट्रैंड कर गया। मेरठ में एक प्रोफेसर ने अपने पेट डॉग का बर्थडे बेहद शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। डॉग एलेक्स के बर्थडे सेलिब्रेशन में 300 मेहमान शरीक हुए। मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट के साथ लकी पर्सन को रेफ्रिजरेटर तोहफे में दिया गया।

एलेक्स ने मेहमानों के बीच 11 किलो का केक काटा। सभी ने ताली बजाकर बधाई दी।

एलेक्स ने मेहमानों के बीच 11 किलो का केक काटा। मेहमानों ने टिक्की, छोले भटूरे से लेकर चाइनीज फूड की दावत उड़ाई। गंगानगर में ट्रांसलेम कॉलेज में फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. शमीम अहमद ने अपने पेट डॉग एलेक्स का तीसरा बर्थडे मनाया है। बच्चों की तरह पार्टी थ्रो की और मेहमानों को बुलाकर एंजाय किया।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ केस दर्ज

डॉग एलेक्स की बर्थडे पार्टी में हर फूड आइटम था। पार्टी का मेन्यू VIP शादी की तरह था। दावत में टिक्की, चाउमीन, छोले-भटूरे, सॉफ्ट ड्रिंक्स, आइसक्रीम, चाट भी सर्व की गई। मेहमान भी एलेक्स के लिए तमाम गिफ्ट लेकर आए। मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में एलेक्स के नाम और फोटो वाली दीवार घड़ी, एलेक्स की टीशर्ट, 5 किलो आलू बैग, फोटो फ्रेम, गुब्बारे सहित अन्य तोहफे दिए गए।

पार्टी का मेन्यू भी शानदार रहा। फ्रूट चाट से लेकर आइसक्रीम और कई तरह की डिश सर्व की गईं।

सुबह गाय, बंदर, स्ट्रीट डॉग्स को ब्रेड, गुड़, केले खिलाकर ब्रेक फास्ट पार्टी दी गई। ताकि एलेक्स को लंबी उम्र की दुआ मिले। लकी पर्सन ऑफ द डे को फ्रिज उपहार में दिया गया। लकी ड्रॉ निकाला गया, इसमें अनस ने लकी ड्रॉ जीता और फ्रिज उपहार में मिला।

पशु प्रेमी डॉ. शमीम ने अपने यहां सेंट बर्नार्ड ब्रीड का डॉग पाला है। जिसे वो बच्चों की तरह प्यार करते हैं। हर साल एलेक्स का बर्थडे धूमधाम से मनाते हैं। इस साल एलेक्स का तीसरा जन्मदिन मनाया। बर्थडे पर बड़ी पार्टी हुई। पिछले 7 दिनों से एलेक्स की बर्थडे पार्टी की प्लानिंग हो रही थी।

डॉ. शमीम अहमद ने मेहमानों को वॉल क्लॉक भी गिफ्ट की।
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

वॉट्सऐप पर वीडियो कार्ड भेजकर मेहमानों को बुलाया गया। कार्ड प्रिंट भी कराए और 300 लोगों को दावत में बुलाया गया। कार्ड में एलेक्स के साथ रिम, निक की भी फोटो रही। दरअसल, उनके पास एलेक्स से अलग एक रिम नाम का कुत्ता भी है। जिसे कई साल पहले उन्होंने सड़क से रेस्क्यू किया था। निक नाम का कौवा भी उनके पास है, जिसकी वह देखभाल करते हैं।

डॉ. शमीम अपने डॉग का बर्थडे मनाकर बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि कोविड के दौरान एलेक्स के मालिक ने उसे छोड़ दिया था। मैं उसे घर ले आया और तब से यह मेरे पास ही है। उन्होंने बताया कि उनके पास 18 आवारा कुत्ते हैं, जिनकी वह देखभाल करते हैं। बताया कि वह अपनी आय का 70% पशु कल्याण पर खर्च करते हैं।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *