World Environment Day 2023: आज मनाया जा रहा है विश्व पर्यावरण दिवस, जाने इस बार की थीम

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। World Environment Day 2023: आज विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) है। हर साल आज (5 जून) के दिन वर्ल्ड इन्वार्यमेंट डे मनाया जाता है, जो कि पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने और इसके संरक्षण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने में विशेष महत्व रखता है।

पहला विश्व पर्यावरण दिवस 1973 में आयोजित किया गया था और तब से प्राथमिक शिक्षकों और उनके छात्रों सहित लाखों लोगों द्वारा विश्व स्तर पर यह दिवस मनाया जाता है। हर साल 5 जून को वर्ल्‍ड एनवायरमेंट डे मनाया जाता है। 2023 में यह दिन आज शुक्रवार, 5 जून को पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

हर साल, विशिष्ट पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इन वैश्विक विषयों से निपटने के लिए समाधानों पर चर्चा करने के लिए इस आयोजन की एक अलग थीम होती है। 2023 में, विश्व पर्यावरण दिवस की थीम #BeatPlasticPollution का समाधान खोजने के बारे में है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ केस दर्ज

संयुक्त राष्ट द्वारा साझा की गई विज्ञप्ति के मुताबिक हर साल 400 मिलिटन टन प्लास्टिक का उत्पादन विश्व भर में होता है। इनमें से आधे का इस्तेमाल सिर्फ एक ही बार हो पाता है, जबकि सिर्फ 10 फीसदी की ही रिसाइकिलिंग हो पाती है। दूसरी तरफ, अनुमानत: 19-23 मिलियन टन प्लास्टिक कचरे को हर साल तालाबों, नदियों और समुद्र में डाल दिया जाता है।

VIDEO- महिला कांग्रेस ने PM Modi को सुनाई खरी खोटी

Wrestlers Protest | Jalandhar की महिला कांग्रेस ने PM Modi को लेकर यह क्या कह दिया | Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar