Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक, भोलेनाथ से की लोकमंगल की प्रार्थना, CM योगी के जन्मदिन पर दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गोरखपुर। Yogi Adityanath: दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का सोमवार को जन्मदिन है। सीएम योगी के जन्मदिन पर देश के कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। लोकसभा (Lok Sabha) अध्यक्ष और बीजेपी (BJP) सांसद ओम बिड़ला (Om Birla), केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani), राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने मुख्यमंत्री को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ केस दर्ज

ओम बिड़ला ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और अधिक समृद्ध और खुशहाल बने तथा देश की प्रगति में अग्रणी योगदान देता रहे, यही कामना है।”

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने जन्मदिवस के मौके पर  गोरखनाथ मंदिर प्रवास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से लोकमंगल की प्रार्थना की।

मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने कर बाद रुद्राभिषेक किया। मठ के मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी व अन्य पुरोहितगण एवं ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

रुद्राभिषेक के बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री योगी ने किया रुद्राभिषेक, भोलेनाथ से की लोकमंगल की प्रार्थना

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ. वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ, उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिये काम कर रहे हैं. उन्होंने प्रदेश में इसका धरातल तैयार कर दिया है. ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु करें.”

नितिन गडकरी ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं.”

नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के शिल्पकार

  • अपराध और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस, प्रदेश में कानून का राज स्थापित। नो कर्फ्यू नो दंगा-यूपी में सब चंगा
  • पुलिस आधुनिकीकरण के लिए नियोजित प्रयास
  • मिशन शक्ति: महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन
  • प्रदेश को मिली एक्सप्रेस-वे प्रदेश की नई पहचान
  • इन्वेस्टर्स की पहली पसंद-उत्तर प्रदेश, 06 वर्ष में दो इन्वेस्टर्स समिट का आयोजित 40 लाख करोड़ का निवेश आया
  • पारंपरिक उद्यम को मिली वैश्विक पहचान, निर्यात में दोगुने की बढ़ोतरी
  • 04 एयरपोर्ट से 21 एयरपोर्ट वाले राज्य की ओर अग्रसर, 05 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला एकमात्र राज्य
  • मिशन रोजगार: साढ़े पांच लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, दो करोड़ से अधिक युवाओं का निजी क्षेत्र में सेवायोजन
  • केंद्र सरकार की 44 लोककल्याणकारी योजनाओं में प्रथम स्थान पर उत्तर प्रदेश
  • आस्था का सम्मान- सांस्कृतिक पुनरुथान
  • कोरोना प्रबंधन का यूपी मॉडल वैश्विक से संस्थाओं द्वारा सराहा गया
  • बीसी सखी जैसे प्रयास महिला सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन का अनुपम उदाहरण बन कर उभरे
  • आकांक्षी विकास खंड योजना, ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान जैसी योजनाओं को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया
  • एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज व एक मंडल-एक विश्वविद्यालय की परिकल्पना पूरी हो रही
  • विंध्य व बुंदेलखंड क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति
  • बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प का सफलतापूर्वक प्रयोग
  • ट्रांसफर-पोस्टिंग के काले धंधे की समाप्ति

VIDEO- महिला कांग्रेस ने PM Modi को सुनाई खरी खोटी



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *