Sufi Singer Jyoti Nooran: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी, फोटो खिंचवाने आए फैंस को दौड़ा-दौड़ा कर तलवारों से काटा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Sufi Singer Jyoti Nooran: पंजाब की सूफी सिंगर ज्योति नूरां को लेकर बड़ी खबर है। सूफी सिंगर ज्योति नूरां का विवाद से पुराना नाता चलता आ रहा है। पति से मनमुटाव के बाद सुर्खियों में रहीं ज्योति नूरां एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। जालंधर के नकोदर रोड स्थित रेस्टोरेंट में उनके साथियों ने फोटो खिंचवाने आए फैंस पर नशे की हालत में तलवारों से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के साथ लगते शहर में दो गुटों में गोलीबारी, 2 गंभीर घायल

ज्योति नूरां के साथियों द्वारा मारपीट की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब तेजी के साथ वायरल हो रही है। हमले में घायल व्यक्ति की पहचान सतनाम नगर निवासी सचिन बग्गा के रूप में हुई है। उसके बाएं हाथ में चोट हाई है। सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसने शिकायत पुलिस को दी है।

घायल सचिन बग्गा ने कहा कि वह परिवार के साथ मोहाली से आ रहे थे। रास्ते में नकोदर रोड पर एक रेस्टोरेंट में खाने-पीने के लिए रुक गए। वहां पर ज्योति नूरां भी अपने साथियों के साथ आई थी। उन्होंने ज्योति से फोटो के लिए रिक्वेस्ट की। वह फोटो खिंचवा रहे थे कि ज्योति की टीम के सदस्यों ने उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी।

जालंधर में ज्योति नूरां के साथियों द्वारा एक युवक को तलवार से हमला करने की CCTV फुटेज
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

उनके साथ उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और तलवार निकाल कर वार किए। उन्हें रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया। बग्गा ने कहा कि ज्योति नूरां नशे की हालत में थी। बग्गा ने कहा कि उसके साथियों ने जब हाथ उठाया तो उसके बाद ज्योति नूरां ने भी उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 के ASI हीरा लाल ने बताया कि वह नाइट ड्यूटी पर थे। उन्हें मैसेज आया कि नकोदर रोड पर कोई एक्सीडेंट हुआ है। जब मौके पर पहुंचे तो मामला झगड़े का निकला। घायल सचिन बग्गा को तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया। बाद में CCTV फुटेज निकलवाई गई। आरोपियों की पहचान की जा रही है।

कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *