World Environment Day: शहरों में लगाएंगे 2.25 लाख पौधे, गिनती और प्रगति का ऑनलाइन रखा जायेगा रिकॉर्ड : बलकार सिंह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। World Environment Day: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को साफ़-सुथरा और हरा- भरा पर्यावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार यत्न कर रही है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए स्थानीय निकाय विभाग ने इस वर्ष राज्य भर में करीब 2.25 लाख देसी पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस मुहिम की शुरुआत जहां आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विभाग के मंत्री बलकार सिंह ने म्युनिसिपल भवन सैक्टर 35 चंडीगढ़ में पौधे लगा कर की, वहीं “ हरा-पंजाब, रंगला-पंजाब“ मोबाइल एप और शहरी हरियाली और पौधे लगाने के दिशा-निर्देश भी जारी किये गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग ने पंजाब के शहरी क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ाने के लिए राज्य की सभी शहरी स्थानीय इकाईयों में करीब 2.25 लाख देसी पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से शहर में हरियाली और वृक्ष लगाने की तैयार की रणनीति राज्य निवासियों को सक्रियता से हिस्सा लेने की अपील भी की।

उन्होंने बताया कि पौधे लगाने के बाद उसकी संभाल बहुत ज़रूरी है। इसलिए “हरा-पंजाब, रंगला-पंजाब“ मोबाइल एप के द्वारा राज्य भर में लगाऐ पौधों की संख्या और प्रगति का आनलाइन रिकार्ड रखा जायेगा। बलकार सिंह ने कहा कि यह मोबाइल एप्लीकेशन लगाए गए पौधों की वास्तविक स्थिति और प्रगति की निगरानी की सुविधा देगी और नागरिकों को इस पहलकदमी में सक्रियता से हिस्सा लेने के लिए उत्साहित करेगी।

ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी

उन्होंने बताया कि विभाग के अलग-अलग विंगों के तालमेल से इस मुहिम को सम्पूर्ण किया जायेगा। विभाग ने शहरी स्थानीय इकाईयों के लिए हरियाली कार्य सम्बन्धी ज़रुरी दिशा-निर्देश तैयार कर लिए हैं। इस मौके पर विभाग के सचिव अजोए शर्मा और पी. एम. आई. डी. सी के सी.ई.ओ ईशा कालिया और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *