Aaj Ka Rashifal: पढ़िए आज का राशिफल, मेष राशि समेत इन राशियों की आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal : आज मंगलवार है। भगवान हनुमान जी का दिन। ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। राशिफल का आकलन गृह एवं नक्षत्र की यथा स्थिति से किया जाता है। बता दें की राशिफल के अनुसार, आज यानी 6 जून 2023 मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है।

आज मेष राशि सहित कुछ राशियों को व्यापार या व्यवसाय लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जो वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। बता दें कि आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का समापन 7 जून रात्रि 12:50 पर होगा और इसी समय से चतुर्थ तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आइए पंडित अनिल शुक्ला जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कोई नया व बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आप आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपका किसी परिचित से वाद-विवाद हो सकता है। व्यवसाय-व्यापार में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज दिन आपका शानदार निकलने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा। आप आज कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपको संभालकर चलने होगा। किसी बड़ी यात्रा आदि पर न जाएं। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय-व्यापार में आप आज कोई नया काम शुरू न करें। नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने खान-पान पर संयम रखे। आपका मन अशांत रहेगा। आप व्यवसाय में पाटनरों से नुकसान उठा सकते हैं। कोई नया काम आप शुरू न करें। परिवार में वाद-विवाद से बचें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका मंगलमय रहेगा आप का मन आज आध्यात्म की और झुका रहेगा। स्वास्थ्य में आज आप लाभ महसूस करेंगे। आपका कोई पुराना काम आज आप फिर से शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। आप के सोचे हुए काम पूर्ण होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। परिवार व समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए कठिन परिश्रम का रहेगा। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। वाद विवाद से आप आज दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज के दिन लम्बी यात्रा आदि पर न जाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। वाहन आदि संभालकर चलाएं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आपका कोई विशेष काम रुक सकता है और परिवार में आपसी कलह हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप कोई बड़ा व्यवसाय आदि पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनो से मान-सम्मान प्राप्त होगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा बीतने वाला है। आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। कोई नया और बड़ा निवेश कर सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा और पत्नी से मतभेद खत्म होंगे।

कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *