डेली संवाद, पंजाब। Sidhu MooseWala: प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने ऐसा नाम बनाया है है जो कोई अन्य कलाकार नहीं कर पाया है। भले ही मूसेवाला इस दुनिया से चले गए हों, लेकिन उनके प्रशंसकों को उनके गीतों में सिद्धू की उपस्थिति आज भी महसूस होती है। मूसेवाला के सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं और दिवंगत गायक से संबंधित या संबंधित किसी भी चीज पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप
अभी एक खबर सामने आ रही है यहां मूसेवाला की फोटो एक गुटका कंपनी ने सेल बढ़ाने के लिए अपने सुपारी के पैकेट पर लगाई है। सोशल मीडिया पर फोटो सामने आने के बाद से उनके फैंस में काफी रोष है। साथ ही प्रशंसकों ने मांग करनी शुरू कर दी है कि सिद्धू मूसेवाला ती फोटो सुपारी के पाउच पर लगाने वाली कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी
उनका कहना है कि कंपनी ने अपने प्रोडक्ट की सेल बढ़ाने और ब्रांड को फेमस करने के लिए ऐसी घटिया हरकत की है। वायरल पोस्ट में सुपारी के कुछ पैकेज देख सकते हैं जिन पर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है इसके साथ ही बड़े बड़े अक्षरों में नाम भी किखा गया है। इतना ही नहीं ब्रांडिंग में सिद्धू से जुड़ी कुछ और चीजों जैसे उनके गाने 295 का भी इस्तेमाल किया गया है।
कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह









