Viral Video: नारियल पर गंदे नाले का पानी छिड़क कर बेचने की VIDEO वायरल, देखें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, ग्रेटर नोएडा। Viral Video: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा की एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही है। वीडियो में नारियल पानी बेचने वाला गंदे नाले के पानी को लेकर नारियल पर छिड़कता है। फिर से लोगों को बेचता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने उक्त नारियल विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

अगर आप भी बाहर की चीजें खाते-पीते हैं तो आपको थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आप रेहड़ी-पटरी पर बिकने वाला सामान खाने से परहेज करना शुरू कर सकते हैं।

बिसरख पुलिस थाने के प्रभारी अनिल कुमार राजपूत के मुताबिक, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें रेहड़ी वाले को नारियल पर नाली का पानी छिड़कते हुए देखा जा रहा है। इस मामले की ऑनलाइन शिकायत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी

उन्होंने बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 270 (घातक कृत्य से जीवन के लिए खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलने की संभावना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी समीर (28) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का रहने वाला है। वीडियो बिसरख थाना क्षेत्र की श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के बाहर का बताया जा रहा है।

कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *