डेली संवाद, जालंधर। DIPS: लॉन टैनिस के मैदान में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए डिप्स चेन के विद्यार्थी मयंक गुप्ता ने लॉन टैनिस कंपीटिशन में पहला स्थान हासिल किया। 6 वीं कक्षा में पढ़ने वाले मयंक ने वीआर टैनिस एकेडमी लुधियाना में हुए अंडर 12 ओपन लॉन टैनिस कंपीटिशन में चिराग को 6-4 से हरा कर पहला स्थान हासिल किया।
ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी
प्री क्वाटरफाइनल में कबीर को 4-0, क्वाटर फाइनलस में ईशान चोपड़ा 4-1, सेमीफाइनल में जसवंत को 6-0 से हरा कर जीत हासिल की। प्रिंसिपल और स्कूल स्टाफ ने मयंक को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने मयंक गुप्ता के इस जीत पर उसे बधाई देते हुए इसी तरह हमेशा बढ़िया प्रदर्शन करके डिप्स चेन के नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप
सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने स्टाफ और अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियो की छोटी-छोटी जीत भी बहुत जरूरी होती है। जब उन्हे इस जीत के लिए प्रशंसा मिलती है तो वह अगले प्रतियोगिता में ओर बढ़िया प्रदर्शन करने की तैयारी करते है ताकि वह खुद को ओर बढ़िया बना सके।
कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह









