Cyber Crime: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए, मोबाइल स्क्रीन शॉट्स से अश्लील तस्वीरें लेकर कर दिया वायरल

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मलेरकोटला। Cyber Crime: पंजाब के मलेरकोटला (Malerkotla) के दो युवकों की बड़ी ही शर्मनाक करतूत सामने आई है। एक युवक ने लड़की से दोस्ती की, उससे शादी करने की कसमें खाईं। इसके बाद युवक ने अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल करके उसके कपड़े उतरवाए। फिर युवती की अश्लील तस्वीरों के स्क्रीन शॉट्स और अन्य अश्लील तस्वीरों को अपने दोस्तों में वायरल कर दिया। हद तो यह हो गई कि युवक ने अपनी प्रेमिका को ब्लैकमेल कर रुपए भी ऐंठे।

इसके बाद भी युवक अपनी प्रेमिका को ब्लैकमेल करने के लिए युवती के घर तक आ गए। परिवार ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले किया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद जाहिद और मोहम्मद कासिम निवासी मलेरकोटला के रूप में हुई। इन्हें अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया।

ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी

पुलिस के मुताबिक इनका तीसरा साथी नासर अली निवासी भैणी कंबोआ थाना अमरगढ़ जिला मलेरकोटला सऊदी अरब में बैठा है। उसे भी केस में नामजद किया गया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद इन दिनों घर में ही रहती है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता लड़की जब मलेरकोटला के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी तो स्कूल वैन में जाती थी। वैन में जाते समय उसका पीछा नासर अली करता था। नासर अली के बार-बार कहने पर उसके साथ लड़की की दोस्ती हो गई। नासर अली 24 जनवरी 2023 को सऊदी अरब चला गया था। नासर के साथ लड़की की ईमो (ऐप) के माध्यम से वीडियो कॉल पर बातचीत होती रहती थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

वीडियो कॉल के दौरान नासर अली लड़की के कपड़े उतरवा लेता था। इसके स्क्रीन शॉट नासर अली ने ले लिए थे। पीड़िता के अनुसार, नासर अली स्कीन शॉट तथा अन्य फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के नाम पर उसे ब्लैकमेल करने लगा था। उसने लड़की से 20 हजार रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर नासर अली ने आपत्तिजनक फोटो अपने दोस्त मोहम्मद जाहिद को उसके मोबाइल पर भेज दीं।

मोहम्मद जाहिद कुछ दिनों पहले ही सऊदी अरब से वापस आया है, लेकिन उसने भी पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बदनामी के डर से पीड़िता ने अपने पिता के गूगल पे से मोहम्मद जाहिद को 12500 रुपए भेजे। इसके बाद वह और पैसे मांगने लगा, नहीं देने पर मोहम्मद जाहिद अपने एक अन्य साथी मोहम्मद कासिम को लेकर पीड़िता के घर पैसे मांगने पहुंच गया। परिवार वालों ने दोनों युवकों को पकड़ पुलिस के हवाले किया।

VIDEO- कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *