डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जय माता वैलफेयर सोसाइटी किशनपुरा द्वारा निर्जला एकादशी के उपलक्ष में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हेनरी पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन पवन सूरी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पवन सूरी द्वारा कहा गया कि मेरा संपूर्ण जीवन समाज की सेवा के के लिए तत्पर है एवं महिलाओं की सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्र का विकास हो या फिर समाज का भला हो मैं इसी कामना से राष्ट्र हेतु कार्य करती रहूंगी।
ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी
इस अवसर पर अवतार हेनरी ने कहा कि मैं पवन सूरी द्वारा किए गए समाज हेतु एवं राष्ट्र हेतु कार्यों की की सराहना करता हूं और देवी मां के चरणों में अरदास करता हूं कि इनका स्वास्थ्य अच्छा रहे और उनकी लंबी आयु हो और इसी तरह समाज एवं राष्ट्र की सेवा में लगे रहे। उन्होंने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा सेवा की करनी और कथनी में बड़ा अंतर होता है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप
सेवा करना एक कठिन कार्य है। लेकिन सूरी परिवार पिछले काफी सालों से समाज की सेवा में लगा हुआ है। इस अवसर पर मुख्य रूप से किशन लाल शर्मा एवं प्रशांत भी उपस्थित हुए। उन्होंने कहा आज के समय में जहां पर हर आदमी अपने कार्य में व्यस्त है लेकिन सूरी परिवार द्वारा समाज का कार्य करना एक प्रशंसनीय कार्य है।
कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह









