Petrol-Diesel Price: महंगा हुआ कच्चा तेल, देश के इन शहरों में आज सस्ता हुआ तेल, जानिए रेट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 386 शब्द|📅 07 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कई दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद आज कीमतों में तेजी आई है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा उछाल नहीं है और ब्रेंट क्रूड 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 76.36 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

इसके अलावा WTI क्रूड 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 71.83 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है। देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है और राजधानी दिल्ली समेत चार बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है।

देश के चार बड़े शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम

  • दिल्ली: पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है
  • कोलकाता: पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है
  • चेन्नई: पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर।
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 46 पैसे सस्ता होकर 107.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 43 पैसे सस्ता होकर 94.09 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी

तेलंगाना के हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल 28 पैसे सस्ता होकर 96.64 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 26 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है। गाजियाबाद में पेट्रोल 8 पैसे बढ़कर 96.34 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित है।

VIDEO- कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *