Punjab News: राज्यपाल पुरोहित आज करेंगे सीमावर्ती जिलों का दौरा, करेंगे सीधे लोगों से बात

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का सीमावर्ती क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा आज से शुरू हो रहा है। इस संबंध में पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ और डीजीपी गौरव यादव को गवर्नर हाउस से पत्र लिखकर पहले ही अवगत करा दिया गया है। इस दौरान राज्यपाल के साथ मुख्य सचिव जंजुआ भी मौजूद रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

कुछ जगहों पर डीजीपी पंजाब के साथ रहने की भी संभावना है। आपको बता दे कि राज्यपाल पुरोहित इस बार पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का का दौरा करेंगे। यहां वे सीमा क्षेत्र के आसपास रहने वाले परिवारों से भी बातचीत कर समस्याओं को जानेंगे। साथ ही सीमा पर खनन गतिविधियों सहित सुरक्षा तैयारियों व अन्य समस्याओं की जानकारी भी ली जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

बता दें कि करीब 4 महीने पहले राज्यपाल पुरोहित ने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने पंजाब की मान सरकार पर कई सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि अब ड्रग्स स्कूलों तक पहुंच गया है। पंजाब में आलम यह है कि गांव के जनरल स्टोर में भी अन्य सामानों की तरह दवाइयां भी उपलब्ध हैं। उन्होंने इस संबंध में कुछ नहीं करने पर अपनी बेबसी भी जताई थी।

VIDEO- कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह















Share This Article
Follow:
महाबीर जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 9 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में चीफ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत क्राइम की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *