Jalandhar News: जालंधर में हैल्थ डिपार्टमेंट एक्शन में, फूड कोर्ट में छापेमारी, सैंपल भरे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 211 शब्द|📅 07 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में स्ट्रीट फूड स्टालों पर स्वच्छ भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया और तैयार भोजन के दो नमूने एकत्र किए। इस बारे जानकारी देते जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. रीमा जम्मू ने बताया कि डीसी कॉम्प्लेक्स जालंधर के समीप विभिन्न फूड कार्ट का निरीक्षण किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

उन्होंने कहा कि कुछ रेहडिय़ों की हाइजीन ठीक नहीं थी, जिन्हें सुधार के संबंध में नोटिस जारी किए गए थे। डीएचओ ने बताया कि भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तैयार भोजन के दो नमूने लिए हैं, जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला खरड़ भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

उन्होंने यह भी कहा कि लैब की रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएचओ ने एफएसओ मुकुल गिल और एफएसओ प्रभजोत कौर सहित अपनी टीम के साथ सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को जागरूक किया। उन्हें नियमों का पालन करने के निर्देश के अलावा भविष्य में निरीक्षण की चेतावनी भी दी गई।

CM मान ने अपनी दूसरी शादी को लेकर विरोधियों को धो डाला, कहा- कोई दूसरी पत्नी का बेटा, तो किसी का दूसरा बाप

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *