Crime News: गैंगस्टर के करीबी की कोर्ट में गोली मारकर हत्या, फैली दहशत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 214 शब्द|📅 07 Jun 2023

डेली संवाद, लखनऊ। Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एससी-एसटी कोर्ट के बाहर फायरिंग हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वकील की ड्रेस में आए बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक मुख्तार अंसारी का करीबी संजीव जीवा बताया जा रहा है।

Crime News: गैंगस्टर के करीबी की कोर्ट में गोली मारकर हत्या, फैली दहशत

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

यहां हम आपको बता दे कि संजीव जीवा भाजपा नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का आरोपी था। इसके साथ ही वह कई दूसरों मामलों में भी अभियुक्त था। घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गयी है। घटनास्थल पर इस समय भारी पुलिस बल मौजूद है। संजीव जीवा पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

उसका कनेक्शन मुख्तार अंसारी के साथ है। वह मुख्तार का शूटर रहा है। इसका नाम चर्चित कृष्णानंद राय हत्याकांड के मामले में भी सामने आया था संजीव इस समय यूपी की जेल में बंद था। इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी और एक बच्ची भी घायल हो गई है। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

VIDEO- कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

https://youtu.be/uvlBFS5Vykc
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *