Punjab News: मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 134 कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 381 शब्द|📅 07 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विभाग में नए भर्ती किए गए 134 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यहां पंजाब भवन में समागम के दौरान कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनको पूरी लगन और ईमानदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

उन्होंने कहा कि पंजाब स्टेट रुरल लाइवलीहुडज़ मिशन (पी.एस.आर.एल.एम) के तहत गऱीब ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजग़ार के अवसर उपलब्ध करवाए जाते हैं और पी.एस.आर.एल.एम. स्कीम को गांव स्तर पर सुचारू तरीके से लागू करने और ज़रूरतमंद महिलाओं को जागरूक करने के लिए इन कर्मचारियों का विशेष योगदान होता है, इसलिए वह अपनी ड्यूटी मिशनरी भावना के साथ निभाएं।

Punjab News: मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 134 कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

उन्होंने बताया कि पंजाब स्टेट रुरल लाइवलीहुडज़ मिशन के लागू होने से स्व-सहायता समूहों के महिला सदस्यों की निर्भरता प्राईवेट फ़ाइनांसर पर काफ़ी हद तक कम हो गई है। इस स्कीम के अंतर्गत गांवों की महिला उत्पादकों को कृषि और पशु-धन उत्पादन बढ़ाने, वेल्यु चेन विकसित करने और ग़ैर-कृषि गतिविधियों जैसे सैनेटरी पैड, अचार, दस्तकारी की चीज़ें बनाने और स्टोर चलाने आदि के ज़रिए सहायता प्रदान की जाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इन कर्मचारियों के ज़रिए इस स्कीम का लाभ ग्रामीण महिलाओं के घरों तक पहुंचाया जाता है ताकि उनके हाथों के हुनर को निखारते हुए उनके लिए रोजगार के मौके पैदा किए जा सकें। ग्रामीण विकास पर पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार राज्य के नौजवानों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।

अब तक 29,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी

विभाग में 8 क्लर्कों के इलावा पंजाब स्टेट रुरल लाइवलीहुडज़ मिशन अधीन रखे गए 126 कर्मचारियों में 8 जिला प्रोग्राम मैनेजर, 9 जिला एम.आई.एस मैनेजर, 48 ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर, 20 ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर (लाइवलीहुडज़), 2 ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर (एस.वी.ई.पी/एन.एफ), 32 कलस्स्टर कोऑर्डिनेटर और राज्य स्तर पर 3 यंग प्रोफेशनल, 2 आफिस असिस्टेंट, 1 अकाउंट असिस्टेंट और 1 एम.आई.एस असिस्टेंट भर्ती किए गए हैं।

VIDEO- कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *