Punjab News: कंवरवीर सिंह टोहरा ने नितिन गर्ग को महासंपर्क अभियान का प्रभारी किया नियुक्त

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 321 शब्द|📅 07 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा केंद्र की 9 वर्ष की उपलब्धियों को राज्य के घर घर पहुँचाने के लिए शुरू किए गए जन-संपर्क अभियान के तहत समूचे पंजाब में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की देखरेख तथा उन्हें सुचारिऊ रूप से पूर्ण करने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहरा द्वारा भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ विचार-विमर्श के बाद सात मेंबरी टीम की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

कंवरवीर सिंह टोहरा द्वारा इस सात मेंबरी टीम में प्रोग्राम इंचार्ज के पद पर भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव नितिन गर्ग को नियुक्त किया गया है। कंवरवीर सिंह टोहरा द्वारा सहयोगी के पद पर युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष प्रतीक कपूर, प्रिया शर्मा, युवा मोर्चा के कॉलेज आउटरीच सैल के इंचार्ज हरमनदीप मीता, स्पोर्ट्स सैल के इंचार्ज क्रम लेहल व युवा मोर्चा बरनाला के इंचार्ज प्रताप ढिल्लों को नियुक्त किया गया है।

Punjab News: कंवरवीर सिंह टोहरा ने नितिन गर्ग को महासंपर्क अभियान का प्रभारी किया नियुक्त

इसके साथ भाजपा युवा मोर्चा द्वारा वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप के इंचार्ज के पद पर युवा मोर्चा पंजाब के सचिव अनुज खोसला तथा ऑनलाईन क्विज कैंपेन इंचार्ज के पद पर युवा मोर्चा पॉलिसी एंड रिसर्च के इंचार्ज अभिनव कोली को नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

कंवरवीर सिंह टोहरा ने कहा कि उपरोक्त सभी कार्यकर्त्ता संगठन की विचारधारा और नीतियों के बारे में भली-भांति परिचित हैं और अपने कार्य में पूरी तरह दक्ष हैं। इन सभी को उनकी दक्षता के चलते यह नई जिम्मेवारी दी गई है और यह सभी अपनी जिम्मेवारी पूरी तनदेही व निष्ठा से निभाएंगे तथा महासंपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों को घर-घर पहुँचाने में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मिल कर अहम भूमिका निभाएंगें।

VIDEO- कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *