Jalandhar News: जालंधर में ‘धूम’ की तर्ज पर डकैती, पुलिस ने पकड़े 8 डकैत, हुआ बड़ा खुलासा, देखें LIVE

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 388 शब्द|📅 07 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर देहाती पुलिस ने डकैतों के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो पिस्टल, पांच मोटरसाइकिल और 1.80 लाख रुपये की रकम बरामद की है। इन डकैतों ने DHOOM मूवी की तर्ज पर डकैती डाली। पुलिस ने जब इन्हें गिरफ्तार किया, तो बड़ा खुलासा हुआ है।

पकड़े गए डकैतों की पहचान गांव रुड़की के शरणजीत सिंह सन्नी, गांव कंदोला के जगजीत सिंह उर्फ जग्गी, गांव बंडाला के कुलदीप सिंह दीपी, गांव सलारपुर के जगजीवन सिंह जग्गा, गांव कंदोला के हरशरणप्रीत सिंह हनी, गांव सलारपुर के जसमीत सिंह, गांव सुनरा के राजदीप सिंह और गांव रानीवाल उपलां के जुवराज सिंह उर्फ युवी के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि एसपी जांच मनप्रीत सिंह ढिल्लों, डीएसपी तरसेम मसीह और सब-इंस्पेक्टर पुष्प बाली की अगुवाई वाली टीम द्वारा 13 लुटेरों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया गया है, जिसके द्वारा 25 मई को नूरमहल के बर्तन व्यापारी शशि भूषण के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

इस गिरोह के द्वारा वारदात के दौरान 4.70 लाख रुपये की नकदी, 10 सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने की बालियां, एक जोड़ी टोप्स, एक सोने का हैंड बैंड और एक सोने का मंगलसूत्र लूट लिया गया था। एसएसपी ने बताया कि मकान मालिक जब मौके पर पहुंचा तो गिरोह के सदस्य घर से फरार हो चुके थे।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

घटना के बाद देहाती पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और आठ आरोपियों को हथियारों, जिंदा कारतूस, लूटे गए पैसे, सोने की अंगूठी और पांच मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि इस डकैती का मास्टरमाइंड जसविंदर कुमार उर्फ मोनू गिल है, जो वारदात को अंजाम देकर देश छोड़ कर भाग गया था जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि मोनू गिल द्वारा अन्य साथियों की मदद से घर की रेकी की गई थी, जिन्हें उसने अलग-अलग जिलों से इकट्ठा किया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज़ कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड लिया जायेगा।

VIDEO- धूम मूवी की तर्ज पर जालंधर में डकैती, पुलिस ने पकड़े 8 डकैत, हुआ बड़ा खुलासा, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *