Gadar 2: रिलीज़ से पहले विवादों में घिरी सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’, SGPC ने कार्रवाई की मांग की

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 08 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gadar 2: सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर ‘Gadar’ का दूसरा पार्ट कुछ ही दिनों में रिलीज़ होने वाला है लेकिन रिलीज़ होने से पहले ही यह फिल्म विवादों में गिर गयी है। ‘Gadar 2’ सिनेमाघरों में रिलीज़ से पहले ही विवादों में गिरते नजर आ रही है। दरअसल गदर-2’ के एक सीन को लेकर सनी देओल (Sunny Deol) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के न‍िशाने पर आ गए हैं।

Gadar 2: रिलीज़ से पहले विवादों में घिरी सनी देओल की फिल्म 'गदर 2', SGPC ने कार्रवाई की मांग की

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

इस सीन को लेकर सनी देओल व‍िवादों में घ‍िर गए हैं। एसजीपीसी ने फिल्म के उस सीन पर कार्रवाई करने की मांग की है जिसमें वह गुरुद्वारे में एक्ट्रेस अमीषा पटेल की बाहों में बाहें डाले नजर आ रहे हैं। फिल्म का यह सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद एसजीपीसी एक्शन में आ गई है। एसजीपीसी ने फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की भी मांग की।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

जिसको लेकर अब डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सीन गुरुद्वारा के बाहरी हिस्से में फिल्माया गया है। मैं और मेरी पूरी यूनिट सबकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हैं। हमारा कोई मकसद नहीं किसी को ठेस पहुंचाने का, लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो मैं उन लोगों को माफी मांगता हूं जो भी आहत हुए हैं।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

https://youtu.be/JwQ50Ybj6gU
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *