Punjab News: कुलदीप सिंह धालीवाल ने ट्रैवल एजेंटों और इमीग्रेशन एजेंसियों पर कसा शिकंजा, दिया यह आदेश

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 635 शब्द|📅 08 Jun 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के एन. आर. आई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार कनाडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे 700 के करीब विद्यार्थियों को मुफ़्त कानूनी सहायता देगी। इन विद्यार्थियों में ज़्यादातर पंजाब से सम्बन्धित हैं और उनको कनाडा में इमीग्रेशन कानूनों के माहिर वकीलों द्वारा सहायता दिलाई जाएगी।

इसके साथ ही धालीवाल ने इन विद्यार्थियों का मसला हल करने के लिए कनाडा के पंजाबी मूल के सभी एम. पीज़ को भी चिट्ठी लिखी है जिससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।स्थानीय पंजाब भवन में एन. आर. आई विभाग के साथ जुड़े पूरे पंजाब के सिवल और पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि यह आम देखने में आया है कि ठग ट्रैवल एजेंटों के चंगुल में बहुत से पंजाबी फंस जाते हैं।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

बहुत से लोग जहाँ विदेशों में परेशान होते हैं वहीं कईयों का लाखों रुपया भी ख़राब हो जाता है। उन्होंने सभी डिप्टी कमीशनरों और एस. एस. पीज़ को हिदायत की कि ट्रैवल एजेंटों और इमीग्रेशन एजेंसियों के कागज़ों की पड़ताल करके 10 जुलाई तक रिपोर्ट भेजी जाए। उन्होंने इस बात पर चिंता अभिव्यक्ति की कि बहुत से ट्रैवल एजेंट ग़ैर कानूनी तरीके से इमीग्रेशन का काम कर रहे हैं।

धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने व्यवस्था को सुधारने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था पारदर्शी और साफ़- सुथरा होगी तो चोरी-चकारी और जालसाज़ी की गुंजाईश बिल्कुल कम होगी। उन्होंने कहा कि ठग और जाली ट्रैवल एजेंटों/ इम्मीग्रेशन एजेंसियों के खि़लाफ़ जल्द पंजाब में विशेष मुहिम चलाई जाएगी जिससे कोई भी व्यक्ति मानवीय समगलिंग में शामिल न हो सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

धालीवाल ने यह भी कहा कि पिछले 10 सालों में यदि किसी प्रवासी पंजाबी को गलत मामले में जानबुझ कर फसाया गया है या झूठे पर्चे दर्जे किए गए हैं तो उनके ध्यान में लाया जाए। ऐसे मामलों की पड़ताल करवा के पीड़ित पक्ष को इन्साफ दिलाया जाएगा। एक निवेकली पहल करते हुए इस बार एन. आर. आई मिलनी पहली बार पंजाब के उन गाँवों में करवाई जाएंगी जिन गाँवों के प्रवासियों ने अपने गाँवों में अच्छे कार्य किए हैं या जिन प्रवासियों ने पंजाब का नाम राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है।

शिकायतों का निपटारा हर हालत में 30 जून तक कर दिया जाए

धालीवाल ने बताया कि 15 जुलाई से 30 अगस्त तक ज़िला स्तर पर होने वाली एन. आर. आई मिलनीयों के लिए प्रवासी पंजाबियों को अपनी समस्याएँ लेकर आने के लिए खुला न्योता दिया जा रहा है और कोशिश की जाएगी कि हरेक प्रवासी पंजाबी की मुश्किलों का मौके पर ही हल निकाला जाए। उन्होंने पुलिस और सिवल अधिकारियों को सख़्त शब्दों में कहा कि प्रवासी पंजाबियों की जिन शिकायतों का हल अभी तक नहीं किया गया उनका निपटारा हर हालत में 30 जून तक कर दिया जाए।

87 शिकायतें अभी बाकी

इससे पहले करवाई गई एन. आर. आई मिलनीयों में कुल 609 शिकायतें आईं थीं जिनमें से 522 का निपटारा किया जा चुका जबकि 87 शिकायतें बाकी हैं। कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह भी बताया कि प्रवासी पंजाबियों की हर तरह की समस्याओं और शिकायतों का निपटारा करने के लिए 30 सितम्बर तक नयी एन. आर. आई नीति लाने की योजना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लिए सपने को पूरा करने में प्रवासी पंजाबियों के योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान एन. आर. आई विभाग की नयी और ज़्यादा सुविधाओं वाली वैबसाईट का भी जल्द ही शुभारंभ करेंगे।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *