Travel Agent in Jalandhar: जालंधर में इन ट्रैवल एजैटों की फर्जी इमीग्रेशन कंपनियों से रहें सावधान, वरना लुट जाएंगे आप

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 461 शब्द|📅 08 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Travel Agent in Jalandhar: डीसी और पुलिस कमिश्नर की तमाम सख्ती के बावजूद शहर में अवैध रूप से ट्रैवल एजैंट और फर्जी इमीग्रेशन कंपनियों का धंधा फलफूल रहा है। इन फर्जी इमीग्रेशन के दफ्तर बंद करवाने को लेकर शिकायतें पहुंच रही हैं। ताजा मामला पुलिस डिवीजन-7 के तहत आते गढ़ा और अर्बन एस्टेट फेज-1 में खुले ट्रैवल एजैंटों के दफ्तर का है।

जालंधर में बिना लाइसैंस के 1000 से ऊपर ट्रैवल एजैंट और इमीग्रेशन कंपनियां फर्जी तरीके से छात्रों को विदेश भेजने का झांसा देकर रोज लाखों रुपए ठग रहे हैं। पुलिस की नाक के नीचे फर्जी इमीग्रेशन कंपनियों के ट्रैवल एजैंट रोजाना लाखों रुपए ठग रहे हैं। स्थिति यह है कि शिकाय़त के बाद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

हाल ही में जालंधर में कई ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ नारेबाजी और धरना भी हुए, लेकिन पुलिस अधिकारियों और कुछ नेताओं की सांठगांठ से फर्जी इमीग्रेशन कंपनियां दफ्तर खोलकर लोगों को लूटने में जुटी हुई हैं। इन फर्जी इमीग्रेशन कंपनियों के ठग ट्रैवल एजैंटों से बचाने के लिए समाज सेवक अभिषेक बख्शी लगातार सक्रिय हैं।

Travel Agent in Jalandhar: जालंधर में इन ट्रैवल एजैटों की फर्जी इमीग्रेशन कंपनियों से रहें सावधान, वरना लुट जाएंगे आप
जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-1 में स्थिति Crown Immigration का दफ्तर, जिसका लाइसेंस 2022 में खत्म हो गया, लेकिन दफ्तर में काम अभी भी जारी है

इसी क्रम में अभिषेक बख्शी ने आज थाना-7 के एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद से मिलकर तीन इमीग्रेशन कंपनियों के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि इन इमीग्रेशन कंपनियों के पास कोई लाइसेंस नहीं है। इसमें क्राउन इमीग्रेशन (CROWN IMMIGRATION), फास्ट इमीग्रेशन सर्विसेज (Fast Immigration Serveces) और वीजा वैन्यू (VISA VENUE) के खिलाफ थाने में शिकायत हुई है।

Travel Agent in Jalandhar: जालंधर में इन ट्रैवल एजैटों की फर्जी इमीग्रेशन कंपनियों से रहें सावधान, वरना लुट जाएंगे आप
जालंधर में थाना-7 के एसएचओ को दी गई शिकायत की कापी
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

शिकायतकर्ता ने कहा है कि क्राउन इमीग्रेशन (CROWN IMMIGRATION), फास्ट इमीग्रेशन सर्विसेज (Fast Immigration Serveces) और वीजा वैन्यू (VISA VENUE) के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं है। आपको बता दें कि डीसी ने आदेश जारी किया हुआ है कि बिना लाइसेंस के किसी भी तरह का ट्रैवल एजैंटी और इमीग्रेशन का काम नहीं किया जा सकता है। बावजूद छोटी बारादरी और अर्बन एस्टेट में कई फर्जी ट्रैवल एजैंटों ने फर्जी इमीग्रेशन के दफ्तर खोल दिए हैं।

इस संबंध में पुलिस डिवीजन -7 के SHO परमिंदर सिंह थिंद ने कहा है कि उन्होंने कुछ दिन पहले थाने का चार्ज संभाला है। उन्होंने थाने के अंर्तगत आते सभी इमीग्रेशन कंपनियों और ट्रैवल एजैंटों से लाइसेंस मंगवाए हैं। जिस किसी के लाइसेंस नहीं है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बगैर लाइसेंस के कोई भी दफ्तर उनके क्षेत्र में नहीं चलेंगे।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *