Holiday: भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में छुट्टी, इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 08 Jun 2023

डेली संवाद, लखनऊ। Holiday: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन सभी स्कूल अब 26 जून तक बंद रहेंगे। अभी तक ग्रीष्मावकाश केवल 15 जून तक ही था और 16 जून से सभी विद्यालय खुलने थे। अब 8वीं तक के सभी बेसिक स्कूल 27 जून गुरुवार को खुलेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

यह आदेश उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने जारी किया है। प्रदेश के सभी बीएसए को भेजे पत्र में इसका अनुपालन कराने का आदेश दिया गया है। अभी तक परिषदीय विद्यालयों में 20 मई 2023 से 15 जून 2023 तक कुल 27 दिन ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था।

अब ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि 20 मई 2023 से 26 जून 2023 तक अवकाश घोषित किया गया है। शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2022 से 14 जनवरी 2023 तक कुल 15 दिन घोषित किया गया था। 21 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को देखते हुए सभी विद्यालयों को एक दिन पहले खुलवाकर साफ-सफाई करवाने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

21 जून को छात्रों के बीच मिठाई, फल और शुद्ध पेयजल वितरित करने का आदेश दिया गया है। प्रयागराज के बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रीष्मावकाश की अवधि भीषण गर्मी को देखते हुए घोषित किया गया है।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *