Bihar Nagar Nikay Chunav 2023: नगर निकायों के लिए मतदान शुरू, 805 पदों के लिए मैदान में 4443 प्रत्याशी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 09 Jun 2023

डेली संवाद, पटना। Bihar Nagar Nikay Chunav 2023: बिहार में नगर निकायों के चुनाव के लिए आज सुबह से मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश की 31 नगर निकायों में शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ, इस दौरान लोगों में मतदान के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखा। कुल 805 पदों के लिए मैदान में 4443 प्रत्याशी चुवाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

बिहार की 31 नगर निकायों में कुल 12 लाख 73 हजार 810 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि बोगस मतदान को रोकने के लिए हर मतदाता की पहचान फेसियल रिकोगनिशन सिस्टम (एफआरएस) से कराने के बाद ही मतदान करने का मौका दिया जाए।

एफआरएस सिस्टम में एक बार मतदान करने के बाद पूरे नगर निकाय क्षेत्र में वह व्यक्ति दोबारा मतदान नहीं कर सकेगा। मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए आवश्यक है कि हर मतदाता का एफआरएस कराया जाए। आयोग ने कहा है कि इपिक के अलावा मतदाताओं को 16 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान पत्र के माध्यम से मतदान का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिन पदों के लिए प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है, उसमें उप मुख्य पार्षद के लिए 391, मुख्य पार्षद के लिए 423 और वार्ड पार्षद के 3457 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान को लेकर आयोग की ओर से हेल्पलाइन जारी किया गया है, जिसका नंबर 18003457243 है। इस पर मतदाता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *