Petrol-Diesel Price: घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का ताजा रेट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 335 शब्द|📅 09 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 70.97 डॉलर प्रति बैरल पर था, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 75.72 डॉलर प्रति बैरल पर था। इस बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। कई शहरों में ईंधन की कीमतों में बदलाव हुआ है तो कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर था। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये पर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.73 रुपये और डीजल की कीमत 94.33 रुपये प्रति लीटर है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 8 पैसे घटकर 96.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में 1 पैसे कम होकर 96.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल 35 पैसे घटकर 96.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 33 पैसे घटकर 89.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

गुरुग्राम में पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 97.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल 40 पैसे बढ़कर 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 36 पैसे बढ़कर 93.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बिहार के पटना में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां पेट्रोल 108.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर है।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *