Shubman Gill: शुभमन गिल ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने दी प्रतिक्रिया

Daily Samvad
2 Min Read
Cricketer Shubman Gill
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 248 शब्द|📅 09 Jun 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Shubman Gill: भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन का खेल खत्म तक पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान के साथ 151 रन बनाए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए। भारतीय टीम दूसरे दिन भी बैकफुट पर रही। ओपनर रोहित शर्मा महज 15 रन बनाकर आउट हो गए थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

शुभमन गिल भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। शुभमन को स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.इसके बाद उन्होंने मैच के बाद गिल के विकेट और टीम इंडिया को लेकर प्रतिक्रिया दी है। बोलैंड ने बताया कि वे मैच से पहले नर्वस थे. उन्होंने कहा, ”मैं बहुत ही उत्साहित हूं। लेकिन मैच से पहले थोड़ा नर्वस था। वे (शुभमन गिल) बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्हें पहले आउट करके अच्छा लग रहा है। हम अभी अच्छी स्थिति में हैं।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

दरअसल भारत की पहली पारी के दौरान गिल, कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने पहुंचे। इस दौरान वे 15 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। गिल को बोलैंड ने क्लीन बोल्ड कर दिया। गिल 7वें ओवर की चौथी गेंद को समझ नहीं सके और छोड़ दी। उन्होंने जैसे ही बल्ले को ऊपर उठाया, गेंद स्टम्प्स में पहुंच गई. इस तरह गिल आउट हुए।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *