Mira Road news: लिव इन में रह रही प्रेमिका के टुकड़े, आरोपी मनोज ने कहा- ‘मुझे कोई पछतावा नहीं’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 09 Jun 2023

डेली संवाद, मुंबई। Mira Road news: मुंबई के मीरा रोड इलाके में प्रेमिका की हत्या की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। 56 साल के शख्स ने पहले अपनी 32 साल की गर्लफ्रेंड को मार डाला और उसके शरीर का ऐसा किया कि जानकर रूह कांप जाएगी। वह शव के छोटे-छोटे टुकड़े करके कुकर में उबालता था। हैरानी की बात है कि इस आदमी को कोई पछतावा नहीं है।

इस बात को खुद आरोपी ने स्वीकार किया है। जानकारी के मुताबिक पार्टनर की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने वाले आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह एचआईवी पॉजिटिव है इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा होता था। आरोपी ने यह भी कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है। हत्याकांड का आरोपी मनोज साह पुलिस हिरासत में है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आरोपी लगातार पुलिस को नई-नई बातें बता रहा है। जानकारी के मुताबिक जब उससे दोनों के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह उस महिला से प्यार करता था, उससे लगाव रखता था, शादी करना चाहता था लेकिन मैंने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

जब पुलिस ने उससे पूछा कि लिव-इन पार्टनर होने के बावजूद उसने शारीरिक संबंध क्यों नहीं बनाए तो उसने कहा कि वह HIV पॉजिटिव था। उन्होंने कहा कि बीमारी की वजह से तनाव था। इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने बचाव के लिए ये बातें कह सकता है। पुलिस ने कहा है कि जब तक मेडिकल रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक आरोपी की बातों पर विश्वास नहीं किया जा सकता है।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *