Realme 11 Pro 5G: 200MP कैमरा, 12GB रैम, 100W चार्जिंग के साथ रियलमी के नए स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 09 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Realme 11 Pro 5G: Realme ने भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन Realme 11 Pro सीरीज का हिस्सा है। कंपनी ने इसमें Realme 11 Pro 5G और Realme 11 Pro+ 5G को लॉन्च किया है। जहां प्रो वेरिएंट में यूजर्स को 108MP का कैमरा मिलता है। वहीं प्लस वेरिएंट में कंपनी ने 200MP के मेन लेंस वाला कैमरा सेटअप दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

इन स्मार्टफोन्स को ब्रांड पहले ही चीनी मार्केट में लॉन्च कर चुका है। डिजाइन के मामले में कंपनी ने काफी ज्यादा काम किया है। इसमें आपको लेदर फिनिश वाला बैक पैनल मिलता है। वहीं फोन दमदार बैटरी के साथ आता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और इनके फीचर्स।

Realme 11 Pro सीरीज की कीमत और सेल

Realme 11 Pro को कंपनी ने तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये है। ये फोन 16 जुलाई को Realme.com, Flipkart.com और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

वहीं Realme 11 Pro+ 5G को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका बेस वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 27,999 रुपये है। 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। इसकी सेल 15 जुलाई से होगी। दोनों ही स्मार्टफोन्स दो फिनिश और तीन कलर ऑप्शन में आते हैं।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *