Punjab News: पंजाब में बाल मज़दूरी के खि़लाफ़ छापेमारी, बचाए गए 19 बच्चे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 09 Jun 2023

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: डॉ. बलजीत कौर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री के दिशा-निर्देशों पर बाल मज़दूरी के विरुद्ध महीना भर चलने वाली कार्रवाई के हिस्से के तौर पर पटियाला में से की गई सफल छापेमारी और बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) के सहयोग से की गई छापेमारी के नतीजे के तौर पर अलग-अलग क्षेत्रों से 19 बच्चों को बचाया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि बचाए गए 19 बच्चों में से 9 की उम्र 14 साल से कम थी, जबकि बाकी 9 किशोर थे। उनके दस्तावेज़ों की पूरी तरह तस्दीक करने के बाद, उनकी तंदुरुस्ती को यकीनी बनाने के लिए कानूनी कार्यवाहियों और पुनर्वास के उपाय शुरू किए जाएंगे।

मंत्री ने आगे बताया कि आपरेशन के दौरान मोटर रिपेयर की दुकान से बचाए गए 14 वर्षीय बच्चे ने मकैनिकल इंजीनियर बनने की तीव्र इच्छा अभिव्यक्त की। उसकी इच्छाओं को पहचानते हुए, हमने ग़ैर सरकारी संगठन मानवीय अधिकार मिशन के साथ हिस्सेदारी की है, जिसने उसकी शिक्षा को स्पांसर करने के लिए सहमति दे दी है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

डॉ. बलजीत कौर ने बचपन बचाओ आंदोलन का इस प्रयास के दौरान भरपूर सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद किया। मंत्री ने आगे कहा कि बाल मज़दूरी बच्चों के अधिकारों और सम्मान की घोर उल्लंघना है और हमारी सरकार इस मुद्दे को हमारे समाज में से ख़त्म करने के लिए वचनबद्ध है। हम अधिकारों की रक्षा और राज्य भर में बच्चों की भलाई को यकीनी बनाने के लिए अथक काम करना जारी रखेंगे।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *