CTET Exam Date 2023: सीबीएसई ने जारी की सीटीईटी 2023 परीक्षा की तिथि, देखें अपडेट

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 196 शब्द|📅 10 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। CTET Exam Date 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने ctet 2023 परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि परीक्षा अब ऑनलाइन मोड में नहीं होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE की ओर से जारी नोटिस के अनुसार इस साल CTET परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2023 को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

सीबीएसई ने जारी नोटिस में बताया है कि कि, ‘केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 17वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि CTET परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड यानी पेन एंड पेपर आधारित मोड में 20 अगस्त 2023 को कराया जाएगा।’

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

सीबीएसई ने CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in ऑफिशियल नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है। सीबीएसई CTET एग्जाम 20 अगस्त 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली  शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *