Punjab Cabinet: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ठगी करने वालों को अब होगी 10 साल की सजा, आवारा पशुओं को लेकर भी बड़ा फैसला, पढ़ें कैबिनेट के फैसले

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 217 शब्द|📅 10 Jun 2023

डेली संवाद, मानसा। Punjab Cabinet: पंजाब के मुख्मयंत्री भगवंत मान की अगुवाई में मानसा में चल रही पंजाब कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने फैसला लिया है कि अगर कोई ठगी करता है तो उसे 10 साल की सजा होना चाहिए। यह फैसला चिट फंड कंपनियों द्वारा ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

मानसा में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई है। कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया गया है कि अगर कोई चिट फंड कंपनी ठगी करती है तो कंपनी के संबंधित लोगों को 10 साल की सजा होगी। इस पर कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

इसके साथ ही कैबिनेट ने एक और बड़ा फैसला लिया है। पंजाब में आवारा पशुओं के कारण जान गंवाने वाले के परिवार वालों को सरकार 5 लाख रुपए का मुआवजा देगी। कैबिनेट ने 19 और 20 जून को विशेष सत्र बुलाने का भी फैसला किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में 14,239 कच्चे अध्यापकों को पक्का करने की मंजूरी भी दी गई है।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *