Crime News: कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, विपक्ष पर लगाया आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 227 शब्द|📅 10 Jun 2023

डेली संवाद, बंगाल। Crime News: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर हिंसा तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को पत्र लिखा है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कल एक कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसको लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को पंचायत चुनाव होने हैं। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “मुर्शिदाबाद के खरग्राम में एक सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई, यह पंचायत चुनाव के मद्देनजर हुआ। हत्या के आरोपी को खरग्राम प्रशासन का संरक्षण मिला था, जिसके बाद हत्या को अंजाम दिया गया। हम इसका विरोध करेंगे। तृणमूल कांग्रेस चाहती है बुलेट चुनाव या बैलेट चुनाव?

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

हम तृणमूल कांग्रेस को खून की यह राजनीति नहीं करने देंगे। कल यानी शुक्रवार (9 जून) को कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन ने घोषणा की कि उनकी पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी (सीपीआईएम) के साथ गठबंधन में राज्य में पंचायत चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और CPIM मिलकर पंचायत चुनाव लड़ेंगे।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *