Jalandhar News: वरिष्ठ पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द को विजीलैंस ने फिर भेजा नोटिस, 16 जून को जालंधर में पेश होकर देना होगा जवाब

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 430 शब्द|📅 11 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने एक बार फिर से वरिष्ठ पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द को नोटिस भेजा है। विजीलैंस ने नोटिस भेजते हुए कहा है कि 16 जून को हमदर्द जालंधर स्थित विजीलैंस दफ्तर में पेश हों। इसके साथ ही विजीलैंस ने हमदर्द से प्रश्नावलियों के जवाब भी मांगा है।

करतारपुर स्थित जंग-ए-आजादी मेमोरियल की चल रही विजीलैंस जांच में बरजिंदर सिंह हमदर्द को लगातार नोटिस आ रहे हैं। विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने इसी साल मार्च महीने में इस प्रोजेक्ट को लेकर जांच शुरू की थी। शिकायत है कि इस प्रोजेक्ट को बनाते समय फंड का मिस-यूज हुआ।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

विजीलैंस ने इससे पहले पंजाब प्रेस क्लब के पूर्व प्रधान और प्रबंध समिति के सचिव लखविंदर सिंह जौहल को भी नोटिस भेजकर तलब किया था। जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का बजट 315 करोड़ रुपए था। इस जांच में विजिलेंस ब्यूरो ने 2014-2016 में इसके निर्माण के दौरान कितने पैसे पास किए गए थे, पैसे का इस्तेमाल कैसे और कहां किया गया, इससे संबंधित तथ्यों की जांच विजिलेंस ब्यूरो कर रही है।

आपको बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का बरजिंदर सिंह हमदर्द को तीसरा नोटिस है। जंग-ए-आजादी स्मारक को लेकर पहला नोटिस विजिलेंस ने 24 मई को भेजा था और हमदर्द को 29 जून तो पेश होने के लिए कहा था। लेकिन बरजिंदर सिंह हमदर्द ने अपनी निजी व्यस्तताओं का हवाले देते हुए विजिलेंस को पत्र लिखा था।

विजीलैंस द्वारा भेजा गया नोटिस

Jalandhar News: वरिष्ठ पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द को विजीलैंस ने फिर भेजा नोटिस, 16 जून को जालंधर में पेश होकर देना होगा जवाब
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा बरजिंदर सिंह हमदर्द को भेजा गया नोटिस
ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

पत्र में बरजिंदर सिंह हमदर्द ने पेश होने के लिए 10 दिन का समय मांगा था। विजिलेंस ने हमदर्द के पत्र पर विचार करते हुए 9 जून को तलब किया, लेकिन विजेलेंस से छूट मिलते ही इसी दौरान वह पंजाब एवं हाईकोर्ट में चले गए। 1 जून को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें कोर्ट ने कहा कि था कि बरजिंदर सिंह को प्रश्नावली दी जाएगी।

इसके जवाब हमदर्द को 15 दिन के भीतर देने होंगे। कोर्ट के आदेश पर अटॉर्नी जनरल ने हमदर्द के वकील के उसी दिन प्रश्नावली सौंप दी। अब 10 जून को विजिलेंस ने तीसरी बार बरजिंदर सिंह हमदर्द को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के साथ प्रश्नावली भेजी है। साथ ही लिखा है कि वह 16 जून को सवालों के जवाब लेकर जालंधर विजिलेंस दफ्तर में सुबह 10 बजे पेश हों।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *