डेली संवाद, चंडीगढ़। Sharry Mann Last Album: पंजाबी सिंगर शैरी मान (Sharry Mann) लगातार सुर्खियों में बने हुआ हैं। सिंगर के म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा के बाद फैंस काफी हैरान हैं। हालाँकि, शैरी ने अपने अंतिम ऐल्बम की घोषणा की। बता दें कि इसमें करीब 18 गाने हैं। सिंगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने इस ऐल्बम में हर तरह के गाने गाए हैं। जो उम्मीद है दर्शकों को पसंद आएगी।
ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए
दरअसल, सिंगर शेरी मान ने गानों की लिस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में एक लंबा सा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा कि हाजी मित्रो हर तरह के गानों को ऐल्बम में शामिल करने की कोशिश की है… और हर बार की तरह मुझे उम्मीद है कि आप मुझे प्यार करेंगे… एक बात तय है, आपको ऐल्बम का हर गाना पसंद आएगा… यह मैं आपसे वादा करता हूं…’The Last Good Album’ 20 जून को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
तय है कि शैरी मान संगीत की दुनिया को अलविदा कहने जा रहे हैं। इससे पहले वे अपने आखिरी ऐल्बम की घोषणा कर चुके हैं। जिसमें करीब 18 गाने शामिल हैं। हालांकि, शैरी मान के इस ऐलान के बाद फैन्स का भी दिल टूट गया है। शैरी मान ने पंजाबी इंडस्ट्री पर 2 दशकों तक राज किया है। उनके पहले ऐल्बम ‘यार उनमुल्ले’ ने उन्हें स्टार बना दिया था। कलाकार के इस ऐलान के बाद हर कोई परेशान है।
VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा






