Urja Global share price: टेस्ला के साथ डील से इस छोटी कंपनी के शेयर में उछाल, जल्दी से करें निवेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 12 Jun 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Urja Global share price: जनवरी 2022 में ऊर्जा ग्लोबल लिमिटेड के स्टॉक ने 33 रुपये के स्तर को छूआ था। इसके बाद 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के बाद अब 10 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 9 जून को ऊर्जा ग्लोबल के शेयर 20 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

दरअसल इस कंपनी ने एलन मस्क की कंपनी टेस्ला पावर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया। इस समझौते का उद्देश्य टेस्ला के लिए बैटरियों का निर्माण और आपूर्ति करना है। खास बात है कि ऊर्जा ग्लोबल के शेयरों में जहां 1 दिन में 20 फीसदी की तेजी आई है तो 5 दिनों में यह स्टॉक 30 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

ऊर्जा ग्लोबल नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी है। कंपनी सौर ऊर्जा संयंत्रों के विकास और संचालन का काम करती है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने अपने बिजनेस का तेजी से विस्तार किया है।

इसके अलावा ऊर्जा ग्लोबल सौर प्रॉडक्ट्स और लेड-एसिड बैटरी का व्यापार भी करती है। अब ऊर्जा ग्लोबल विशेष रूप से ई-2 व्हीलर बैटरी के लिए अपनी ईवी बैटरी सेवा जरूरतों को बढ़ावा देने के लिए “टेस्ला सर्विस सेंटर” का लाभ उठाएगी।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *