Punjab News: ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, IG गिल का दावा- इतने ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 517 शब्द|📅 12 Jun 2023

डेली संवाद चंडीगढ़। Punjab News: नशों की बीमारी को जड़ से उखाड़ने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की गई निर्णायक जंग को लगभग एक साल पूरा होने वाला है। इस मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई 2022 से अब तक 2132 बड़ी मछलियों सहित 14952 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है।

पुलिस ने कुल 11147 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से 1313 कमर्शियल मात्रा से सम्बन्धित हैं। पुलिस हैडक्वाटर के इंस्पेक्टर जनरल सुखचैन सिंह गिल, जो सोमवार को यहाँ एक प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधन कर रहे थे, ने बताया कि पुलिस टीमों ने राज्य भर से नशा प्रभावित इलाकों में संवेदनशील रूटों पर नाके लगाए और घेराबन्दी और तलाशी अभ्यान चला के 987. 75 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इसके इलावा, पंजाब पुलिस की टीमों से तरफ से गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिससे सिर्फ़ 11 महीनों में हेरोइन की कुल बरामदगी 1135.25 किलोग्राम हो गई है। हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के इलावा, आई. जी. पी. ने बताया कि पुलिस ने राज्य भर में से 731 किलो अफ़ीम, 840.76 किलो गाँजा, 350.40 क्विंटल भुक्की और 62.49 लाख गोलियां/ कैपसूल/ टीके/ शीशियां बरामद की हैं।

11 महीनों में 11.83 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद

पुलिस ने इन 11 महीनों में पकड़े गए नशा तस्करों के पास से 11.83 करोड़ रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है। इस दौरान साप्ताहिक जानकारी देते हुए आईजीपी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में, पुलिस ने 234 ऐफआईआरज़, जिनमें 31 कमर्शियल मात्रा से सम्बन्धित हैं, दर्ज करके 308 नशा तस्करों/ सप्लायरों को गिरफ़्तार किया है और 33.73- किलोग्राम हेरोइन, 13.90-किलो अफ़ीम, 16.12 किलो गाँजा, 5.85 क्विंटल भुक्की, 39004 गोलियां/कैपसूल/टीके/फार्मा ओपीऔडज़ की शीशियों के इलावा 10.48 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की।

उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में 10 अन्य भगौड़े ऐनडीपीऐस मामलों में गिरफ़्तार किये जाने से 5 जुलाई, 2022 को पीओज़/ भगौड़ों को गिरफ़्तार करने के लिए शुरू की गई विशेष मुहिम के बाद गिरफ़्तारियों की कुल संख्या अब 906 तक पहुँच गई है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

ज़िक्रयोग्य है कि डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने सभी सीपीज़/ऐसऐसपीज़ को सख़्त हिदायतें दीं थीं कि वे हरेक मामले में, ख़ास तौर पर नशों की बरामदगी से सम्बन्धित अगली-पिछली कड़ियों की बारीकी से जांच करें, चाहे उनके पास से मामूली मात्रा में भी नशा बरामद हुआ हो।

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की तरफ से पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के दिशा-निर्देशों पर पंजाब पुलिस की तरफ से सरहदी राज्य में से नशों की बीमारी पर नकेल कसने के लिए व्यापक नशा विरोधी मुहिम चलाई जा रही है। डीजीपी ने सभी सीपीज़/ ऐसऐसपीज़ को सख़्ती से हुक्म दिए हैं कि वे उन सभी हॉटसपाटस की शिनाख़्त करें जहाँ नशों का रुझान है और उनके अधिकार क्षेत्रों में सभी बड़े नशा तस्करों की पहचान की जाए।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *