Petrol Diesel Price Today: देश में पैट्रोल-डीजल के रेट में आया बदलाव, जाने आज का भाव

Daily Samvad
3 Min Read
Petrol-Diesel Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 368 शब्द|📅 13 Jun 2023

नई दिल्ली। Petrol Diesel Price Today: देश में पैट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार चढ़ावा जारी है। यही नहीं, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का सिलसिला भी जारी है। ब्रेंट क्रूड का दाम घटकर 72.09 डॉलर प्रति बैरल हो गया है और डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 67.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमत में कमी कमजोर मांग के कारण आ रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव के बीच तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। तेल कंपनियों ने राहत को बरकरार रखते हुए आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं।

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में बिक रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

पेट्रोल-डीजल के दाम

  • लखनऊ: पेट्रोल 96.36 रुपये और डीजल 89.56 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 108.22 रुपये और डीजल 93.48 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 96.89 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर

ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव

एचपीसीएल के कस्टमर को HPPRICE के बाद स्पेस देकर डीलर कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर एसएमएस भेजकर ताजा दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP के बाद स्पेस देकर डीलर कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेजना होगा। बीपीसीएल के ग्राहकों को RSP के बाद स्पेस देकर डीलर कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर एसएमएस करना होगा।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *