Farmers Protest: पंजाब में धरना दे रहे किसानों पर पुलिस का बड़ा एक्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 13 Jun 2023

डेली संवाद, पटियाला। Farmers Protest: शहर में पावरकॉम कार्यालय का घेराव करने वाले किसानों पर पटियाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किसानों का मोर्चा पुलिस ने हटा दिया है। साथ ही कई किसानों को हिरासत में भी लिया है। किसान नेता जगजीत डल्लेवाल भी अन्य किसानों के साथ यहां आमरण अनशन पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि सुबह किसानों और पुलिस के बीच गतिरोध हुआ है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तड़के तीन बजे से किसानों को घेरना शुरू किया। जब तक किसान कुछ समझ पाते तब तक धरना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई थी। डल्लेवाल द्वारा धरना उठाने से मना करने के बाद तत्काल पुलिस हरकत में आई और जबरन धरना उठाने की प्रक्रिया लागू की गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

यह कार्रवाई सीएम मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पटियाला प्रशासन से जवाब मांगे जाने के बाद देखने को मिली है। दरअसल, भाकियू नेता गुरनाम चढूनी को रिहा और सूरजमुखी की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग को लेकर किसान पिछले 5 दिन से मरणवर्त बैठे थे। पुलिस ने किसान नेताओं को ठा कर अस्पताल ले गई और उनका सामान उठा कर अपने साथ ले गई।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *