Punjab News: पंजाब में दीवान टोडरमल की हवेली को लेकर सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 13 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने राज्य के सांस्कृतिक मामले, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के अधिकारियों को हिदायत की है कि वह फ़तेहगढ़ साहब में दीवान टोडरमल की यादगारी जी वेली सम्बन्धी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चल रहे केस के निपटारे के लिए कार्रवाई तेज़ करें।

विधान सभा में दीवान टोडरमल जी की हवेली की देखभाल और रख-रखाव सम्बन्धी समस्याओं के हल के लिए विचार-विमर्श बारे मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि गुरू साहिबान की विचारधारा पर चलकर दीवान टोडरमल जी ने मानवीय अधिकारों की रक्षा हेतु आवाज़ उठाई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दीवान टोडरमल जी की हवेली की देखभाल के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव भाई सुखविन्दर सिंह और उनकी लीगल टीम को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा केस के निपटारे के लिए कार्यवाही करने के इलावा, आगामी मानसून सीज़न के मद्देनज़र अदालत में अर्ज़ी दाख़िल करके हवेली की अपेक्षित देखभाल हेतु प्रयत्न किए जाएंगे।

पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने सांस्कृतिक मामले, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह को कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इस सम्बन्धी हाईकोर्ट में मामले की जल्द सुनवाई के लिए कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने फ़तेहगढ़ साहिब के डिप्टी कमिशनर परनीत शेरगिल्ल को भी हिदायत की कि वह हवेली के दर्शन करने आने वाली संगत के लिए शौचालयों, चारदीवारी, पार्किंग और साफ़-सफ़ाई का योग्य प्रबंध करें।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों अनुसार ही बारिश के पानी की निकासी के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। स. कुलतार सिंह संधवां ने अतिरिक्त एडवोकेट जनरल सुमनदीप सिंह वालिया के ज़रिए एडवोकेट जनरल दफ़्तर को हिदायत की कि अदालत में इस केस की उचित पैरवी के लिए समर्पित अतिरिक्त एडवोकेट जनरल तैनात किया जाए।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *