Punjab News: पंजाब में कारोबारी से रंगदारी मांगने पहुंचा Ex MLA का करीबी नेता, मना करने पर चलाई गोली, काम कर रहे लोगों को पीटा, FIR दर्ज

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 463 शब्द|📅 13 Jun 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। खबर है कि लुधियाना में एक स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी वसूलने और जानलेवा हमला करने पर लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के करीबी सीआर कंग के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है।

सीआर कंग पर स्क्रैप कारोबारी से गोदाम में गोलियां चलाने और साथियों के साथ उसके वर्करों पर हमला करने का भी आरोप ही। आरोप है कि कंग ने कारोबारी पर अवैध वसूली के लिए दबाव बनाया। जंगशेर सिंह निवासी गांव पवां ने पुलिस को बताया कि वह राजीव कुमार गांव नंदपुर का ड्राइवर है। राजीव कुमार का स्क्रैप का कारोबारा है। वह उनके पास पिछले 20 सालों से काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Wonderland में मत भेजना अपने बच्चे, जाने वजह

पुलिस के मुताबिक ड्राइवर ने अपने बयान में बताया है कि रात करीब 1.30 बजे राजीव कुमार के साथ वह उनके गोदाम में मौजूद था और लेबर काम कर रही थी। करीब 2 बजे गोदाम के प्लाट में दो कारें करेटा और इनोवा कार आकर रुकीं। कारों से करीब 12 व्यक्ति बाहर निकले। इन सभी लोगों के पास बेसबाल डंडा, लोहे की रॉड, लोहे के पाइप और गोल्फ स्टिक थी।

Punjab News: पंजाब में कारोबारी से रंगदारी मांगने पहुंचा Ex MLA का करीबी नेता, मना करने पर चलाई गोली, काम कर रहे लोगों को पीटा, FIR दर्ज
पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और CR कंग

आरोपियों की अगुवाई CR कंग कर रहा था। जिसे वह पहले से जानते हैं। कंग ने गोदाम में आकर ललकारें मारने शुरू किए और गालियां निकाली। उसने साथ आए लोगों से कहा कि जाओ जाकर राजीव की तालाश करो। इतने में देखते ही देखते बदमाशों ने लेबर पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

शोर-शराबा सुन मैं बाहर आया और लड़ाई छुड़वाने लगा। इतने में कंग ने हाथ में पकड़ी गोल्फ स्टिक मेरे सिर में मारी। जिस कारण मौके पर ही मेरा सिर फट गया। कंग के साथ आए बदमाशों ने लोहे की रॉडों के साथ मेरे पर हमला कर दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज के बाद राजीव कुमार गोदाम के अंदर से बाहर आए तो कंग ने रिवॉल्वर निकाल राजीव पर गोली चला दी।

गनीमत रही कि गोली राजीव के सिर के ऊपर से निकल गई। इसके बाद आरोपियों ने राजीव पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर मचता देख कंग साथियों के साथ भाग गया। घायलों के बारे में राजीव के भाई प्रदीप को किसी व्यक्ति ने सूचित किया। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

राजीव ने बताया कि कंग उनसे जबरी वसूली करनी चाहता है। कई बार उन्हें मारने की पहले धमकियां दे चुका था। थाना साहनेवाल की पुलिस CR कंग और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *