Punjab Weather Update: पंजाब में भी चक्रवात बिपोर्जॉय का देखने को मिलेगा असर, 15 से 17 जून तक अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 14 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: चक्रवात बिपोर्जॉय (Cyclone Biporjoy) का राजस्थान और आस पास के राज्यों के मौसम पर भारी असर देखने को मिल सकता है। जयपुर के मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान का सबसे ज्यादा असर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के जोधपुर संभाग में देखने को मिलने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर, जैसलमेर बाड़मेर और जालोर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है वहीं पाली और सिरोही जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चक्रवात का प्रभाव 15 जून को देखने को मिल सकता है इस दौरान तेज हवाएं और भरी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Wonderland में मत भेजना अपने बच्चे, जाने वजह

इसके साथ ही 16 जून को तेज हवाएं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग का कहना है कि चक्रवात बिपोर्जॉय के कारण मौसम का मिजाज बदला है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 15 से 17 जून के बीच इस तूफान का असर कई जिलों में देखा जा सकता है। इसके साथ ही भारी नुकसान की भी संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

चंडीगढ़-पंजाब, हरियाणा में अगले 5 दिन बारिश के साथ मौसम खुशनुमा रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान उमस बढ़ने से गर्मी बढ़ी है, लेकिन अगले 3 से 4 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के चलने से मौसम खुशनुमा बना रहेगा। आने वाले 15, 16 व 17 जून को मौसम में बदलाव रहेगा। पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना रहेगा।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *