Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा की निकाय मंत्री बलकार सिंह के साथ अहम बैठक, MLA अरोड़ा बोले- प्रचंड बहुमत के साथ बनेगा AAP का मेयर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 339 शब्द|📅 14 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर केंद्रीय हलके से विधायक रमन अरोड़ा ने स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह के साथ आज चंडीगढ़ में मुलाकात की। मंत्री और विधायक के साथ लंबी चली बैठक में आने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में AAP प्रचंड बहुमत के साथ मेयर बनाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान लोगों की सुविधाओं के लिए दिनरात मेहनत कर रहे हैं। लोकसभा उपचुनाव में भारी मतों के साथ आम आदमी पार्टी उम्मीदवार को विजयी बनाया। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार निकाय मंत्री बलकार सिंह के मार्गदर्शन में विजय प्राप्त करेंगे।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आम आदमी पार्टी ही पंजाब को खुशहाल रख सकती है और जिस प्रकार से पंजाब सरकार ने अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान पंजाब के लोगों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं वहीं अब समय है कि नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बने और जालंधर शहर वासियों के लिए बेहतरीन कार्य किए जा सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Wonderland में मत भेजना अपने बच्चे, जाने वजह

जालंधर शहर को तरक्की विकास और खुशहाली की राह पर ले कर जाने के लिए जालंधर नगर निगम के कार्यों को लोगों के लिए पारदर्शी बनाने के लिए जालंधर में आम आदमी पार्टी का मेयर बनना बहुत जरूरी है। विधायक रमन अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी जालंधर के हर कार्यकर्ता को आज से ही नगर निगम चुनाव के लिए जुट जाने की विनती की।

आपको बता दें कि जालंधर नगर निगम चुनाव इस बार 85 वार्डों पर होगा। इसके लिए वार्डबंदी फाइनल हो गई है। संभवता कल नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। नोटिफिकेशन के बाद हर वार्ड का नक्शा नगर निगम मुख्यालय में लग जाएगा। इसके बाद आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकती है।

VIDEO – स्मार्ट सिटी घोटाला: 10 करोड़ की रोड 10 महीने में ध्वस्त

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *