UP News: एसी बसों को दुरुस्त करेगा यूपी रोडवेज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 14 Jun 2023

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को बसों के रखरखाव सुधारने व इससे जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। मौसम के मद्देनजर गर्मियों में वातानुकूलित बसों की व्यवस्था सुदृढ़ कराने को भी कहा गया है। योगी सरकार यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही सफाई पर भी विशेष नजर रख रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Wonderland में मत भेजना अपने बच्चे, जाने वजह

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर परिवहन निगम के अफसरों ने बुधवार को फील्ड में बसों की हकीकत परखी। योगी सरकार का निर्देश है कि गर्मियों के मौसम में यात्रियों को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। कोच फैन, पर्दों व आपातकालीन द्वार सील न होने से गर्म हवा आने की परेशानी यात्रियों को न हो। खासतौर पर बसों के एसी सुव्यवस्थित होने चाहिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

योगी सरकार की ओर से समस्त सेवा प्रबंधकों व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को 15 जून तक समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया गया है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि मौसम के मद्देनजर बसों में लगे वातानुकूलित संयंत्रों का मेंटिनेंस कराने, वातानुकूलित बसों में लगे पर्दों को ठीक कराने एवं यात्री कोच को एयरटाइट कराने के निर्देश दिए गए। वातानुकूलित बसों की सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

VIDEO – स्मार्ट सिटी घोटाला: 10 करोड़ की रोड 10 महीने में ध्वस्त

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *