Punjab Weather Update: पंजाब में हुई बारिश के साथ गर्मी से मिली राहत, जाने कितने दिन रहेगा ऐसा मौसम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 14 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: अगले 5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा में बारिश से मौसम सुहावना रहेगा। पिछले कुछ दिनों से उमस बढ़ने से गर्मी तो बढ़ी थी, लेकिन आज बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। अब बताया जा रहा है कि अगले 3 से 4 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना बना रहेगा। यह जानकारी मौसम विभाग ने यह दी है कि आने वाले 15, 16 और 17 जून को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

आज पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना हुआ है। इससे पहले आज चंडीगढ़ में 38.5, अमृतसर में 40.7, लुधियाना में 38.4, पठानकोट में 39.8, बठिंडा में 40.4, गुरदासपुर में 39.0, बरनाला में 38.3, फरीदकोट में 41.3, फतेह साहिबगढ़ में 40.2, फिरोजपुर में 40.2, होशियारपुर में 39.5, होशियारपुर में 39.0, होशियारपुर में 39.3 दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Wonderland में मत भेजना अपने बच्चे, जाने वजह

वहीं दूसरी ओर हरियाणा में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। दिन के बाद अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को दोपहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भीषण गर्मी ने लोगों की हालत बेहाल कर दी है। दोपहर में बढ़ते तापमान से बाजार सूने नजर आ रहे हैं। वहीं अगर पंजाब की बात करें तो यहां भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा था लेकिन अब बारिश के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है।

VIDEO – स्मार्ट सिटी घोटाला: 10 करोड़ की रोड 10 महीने में ध्वस्त

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *