Punjab News: पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पुस्तक “वाह ज़िंदगी!“ रिलीज़

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 14 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने नौजवान लेखक नरिन्दर पाल सिंह जगदयो की पुस्तक “वाह ज़िंदगी!” यहां अपने दफ़्तर में रिलीज़ की। रोचकता भरपूर और विलक्षण शैली में लिखी इस पुस्तक की कापियां लेखक ने स्पीकर के ज़रिये पंजाब विधान सभा की लाइब्रेरी के लिए भी भेंट की। इस अवसर पर पंजाब विधान सभा के सचिव रामलोक खटाना भी हाज़िर थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस मौके पर लेखक की हौसला अफजाई करते हुए स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि यह प्रयास प्रशंसनीय है और पाठकों को यह पुस्तक साकारात्मक ऊर्जा से भरने का सामर्थ्य रखती है। उन्होंने कहा कि आज के सोशल मीडिया दौर में भी पुस्तकों की सार्थकता बनी हुई है और जो पुस्तकें हर उम्र वर्ग को ध्यान में रखकर लिखीं जातीं हैं, वह पाठकों की कसौटी पर खरी उतरने के साथ-साथ लोगों में और ज्यादा प्रसिद्ध भी होती हैं।

यह पुस्तक उदाहरणों, निजी तजुर्बों और छोटी-छोटी कहानियों के साथ बात को आगे बढ़ाती है जिससे पाठक स्वयं को पुस्तक के साथ जुड़ा महसूस करेंगे। “वाह ज़िंदगी!“ पुस्तक 50 लेखों का संग्रह है जिसमें जीवन की छोटी, साधारण और आम बातों, घटनाओं, स्मृतियों और यादों को रोचक लेखन शैली के साथ पेश किया गया है। छोटे- छोटे वाक्य और आम शब्दावली पाठकों को अपने साथ बनाए रखते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Wonderland में मत भेजना अपने बच्चे, जाने वजह

लेखक अनुसार यह पुस्तक पाठकों की ज़िंदगी में साकारात्मक बदलाव लाने की ताकत रखती है। इसके इलावा पुस्तक की बहुत सी बातें, घटनाएँ और किस्से पाठक बार-बार पढ़ने के लिए मजबूर होंगे। ज़िक्रयोग्य है कि खन्ना निवासी नरिन्दर पाल सिंह जगदयो पंजाब सरकार में सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी के तौर पर मुख्यालय चंडीगढ़ में तैनात हैं। पंजाबी अख़बारों में मिडल लेखक के तौर पर उनकी पहले से ही अच्छी पहचान है।

VIDEO – स्मार्ट सिटी घोटाला: 10 करोड़ की रोड 10 महीने में ध्वस्त

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *